• Fri. Apr 19th, 2024

महिला ने 1500 से व्यापार शुरू कर बनाई करोड़ो की कम्पनी

ये कहानी है संगीता पाण्डे की जो हमे सिखाती है अगर व्यक्ति ठान ले तो कुछ भी असंभव नहीं है। संगीता पाण्डे उतर प्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली है। संगीता का शुरू से ही आत्मनिर्भर बनने का सपना था पर शादी के बाद उन्हे सिर्फ घर में रहने और घर के कामों में लगने की नसीहत दी गई। जब भी संगीता ने अपने सपनो को पूरा करने की सोची उन्हे पीछे खींचा गया। उनके काम को लेकर सबने नाराज़गी दिखाई। पति और ससुराल वालो ने भी मना कर दिया पर संगीता ने अपनी साईकिल से घूमना शुरू किया। एक दिन उन्होंने मिठाई की दुकान देखी। फिर उन्हे विचार आया कि मिठाई के डब्बे बनाया जाए। तब उनके पास 1500 रुपए थे उससे संगीता ने करोडो की कम्पनी बनाई है। जब संगीता ने काम शुरू किया था तब घरवाले और समाज के ताने भी सुनने को मिले थे पर संगीता पाण्डे का जुनून कम नहीं हुआ। बहुत ही कठिन मेहनत के बाद आज संगीता पाण्डे अपना व्यापार चलाती हैं। संगीता के काम में उनके साथ 150 महिलाएं भी है जो मिठाई के डब्बे बनाने का काम करती है। संगीता का बिजनेस बहुत तेजी से आगे बढ़ा। संगीता ने समाज के कुरीतियो को पीछे छोड़ दिया। आज अपने साथ साथ 150 और महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने में सफल हुई है। लोगो की छोटी सोच से उपर उठकर काम करने का नतीजा है आज संगीता ने विशाल कम्पनी बनाई है। एक साईकिल और 1500 रुपये के साथ इतना बड़ा व्यापार खड़ा किया है। आज संगीता पाण्डे उन सभी महिलाओ के लिए प्रेरणा है जो शादी के बाद अपने सपनो को पूरा नही कर पाती हैं।

रिपोर्ट: वंशिका सिंह