• Fri. Apr 19th, 2024

दिल्ली में शिक्षक ने लगातार 30 घंटे बजाया सितार, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दावा किया पेश

नई दिल्ली:दिल्ली में एक शिक्षक ने अपने हुनर से सबका दिल जीत लिया है। उन्होंने अपने काबिलियत के बदौलत लंभग 32.34 घंटे में सितार बजाते रहे। उनको काफी सराहा जा रहा है। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी उनकी तारीफ की है। राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय में पढ़ा रहे संगीत शिक्षक राजकुमार ने जानकारी दिया कि उप मुख्यमंत्री को मैंने कहा कि 10 से 12 घंटे आराम से सितार बजा लेता हूं। इसके साथ मनीष सिसोदिया ने उसके प्रतिभा के लिए खूब प्रेरित किया। उसके बाद आगे उन्होंने बताया कि 23 अगस्त के दिन सुबह 8 बजे सितार बजाना शुरू कर दिया और 16 घंटे के बाद 10 मिनट ब्रेक लेकर दुबार सितार बजाने लगा।
उनको बढ़ावे देने के लिए उप मुख्यमंत्री ने तारीफ की। सिसोदिया ने मंगलवार को इसको लेकर ट्वीट किया जिसमे उन्होंने शिक्षक राजकुमार को अदभुत, अकल्पनीय और बेमिसाल बताया । उन्होंने 30 घंटे से ज्यादा सितार बजाने के बाद गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपनी दावेदारी भी पेश कर दिया है। उम्मीद लगाई जा रही हैं कि उनका नाम रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा।

अंज़र हाशमी, उत्तर प्रदेश।