• Thu. Apr 25th, 2024

ओडिशा, बंगाल में तबाही के बाद यास तूफान झारखंड, बिहार और उप्र में दिखा रहा है अपना असर

बंगाल के खाड़ी से उठी चक्रवाती तूफान यास का कहर अब देश के दूसरे राज्यों में देखने को मिल रहा है। दरअसल चक्रवाती तूफान यास ने बंगाल और ओडिशा में खूब तबाही मचाई। ओडिशा में इस तूफान का लैंडफॉल 4 घंटे से भी ज्यादा रहा। इस दौरा ओडिशा में 140-145 किलोमीटर प्रति घंटे से हवाएं चली।
आपको बतादें की अब तूफान यास ने अपना रुख झारखंड की ओर कर लिया है। मौसम विभाग ने झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में आरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने बताया है कि इस तूफान की वजह से अगले 2-3 दिनों तक इन राज्यों में तेज बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं चलती रहेंगी। मौसम विभाग ने यह भी बताया की वज्रपात भी होने की संभावना है ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों से घरों में रहने की अपील भी की है।
आपको बता दें की फिलहाल इन राज्यों में कोरोना के दूसरे लहर के प्रकोप के कारण लॉकडाउन भी जारी है।
सौरव कुमार