• Thu. Apr 18th, 2024

किसान आंदोलन: किसानो के समर्थन में रोहतक की महिलाओं ने किया पिंक धरना

6 महीने से लगातार चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में अब रोहतक की महिलाओं ने भी मोर्चा संभाल लिया है। रोहतक के आईएमटी चौक पर इन महिलाओं ने एक स्थाई धरना शुरू कर दिया है और उसका नाम रखा गया है पिंक धरना।26 मई को किसानों ने काला दिवस मनाया और जगह-जगह सरकार के पुतले फूंके गए। रोहतक में भी कई जगह विरोध प्रदर्शन किया गया और किसानों के अलावा कई सामाजिक संगठनों ने काले झंडों के साथ अपना रोष प्रकट किया।आईएमटी चौक पर एक नए धरने की शुरुआत भी की गई।उनके लिए इस धरने की शुरुआत की गई है। कामकाजी महिलाएं इन धरनों का संचालन करेंगी और पूरी बागडोर उन्हीं के हाथ में रहेगी।बड़े धरनों पर महिलाओं को अपनी बात रखने में हिचकिचाहट महसूस होती थी लेकिन अब उन्हें उनका मंच मिल गया है। अभी रोहतक से इसकी शुरुआत हुई है। आने वाले दिनों में पूरे प्रदेश में इस तरह के धरने शुरू किए जाएंगे।

सतीश कुमार (ऑपेरशन हेड, साउथ इंडिया)