• Sat. Apr 20th, 2024

साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें भारत में ग्रहण का समय और कहां-कहां देखा जा पाएंगे ग्रहण

आज इस साल का पहला चंद्रग्रहण होगा। यह चंद्र ग्रहण पूर्वी एशिया, अमेरिका, अटलांटिक और प्रशांत महासागर में देखा जा सकेगा। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। साल का पहला चंद्र ग्रहण भारतीय समयानुसार, दोपहर 02 बजकर 17 मिनट पर शुरू होगा और शाम 07 बजकर 19 मिनट पर समाप्त होगा।इस चंद्र ग्रहण को भारत के पूर्वोत्तर राज्यों पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ हिस्सों में देखा जा सकेगा। इसके अलावा यह अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी कुछ वक्त के लिए दिखेगा।भारत में दोपहर करीब 03 बजकर 15 मिनट से शुरू होकर साम 06 बजकर 23 मिनट पर समाप्त होगा। पूर्ण चंद्र ग्रहण की इस खगोलीय घटना को ब्लड मून भी कहा जाता है। क्योंकि इस दौरान चंद्रमा का रंग लाल-नारंगी रंग का नजर आता है।जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है यानी सूर्य पृथ्वी और चंद्रमा एक सीध में आ जाते हैं तो इस घटना को चंद्र ग्रहण कहते हैं। जब पूरा चंद्रमा पृथ्वी की छाया में होता है तब पूर्ण चंद्र ग्रहण होता है। जब चंद्रमा का केवल एक भाग पृथ्वी की छाया में आता है तो आंशिक चंद्र ग्रहण कहते है।

सतीश कुमार (ऑपेरशन हेड, साउथ इंडिया)