• Thu. Apr 18th, 2024

ओडिशा में तबाही मचाने के बाद यास चक्रवात बढ़ा आगे

अभी देश ताऊते के दर्द से उभरा नही था की आज सुबह अति गंभीर चक्रवात यास उड़ीसा के तट से टकरा गया। इस तूफान के टकराने से उड़ीसा में तेज हवाएं चल रही है। हवा की तेजी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते है की इसकी रफ्तार 140 किलोमीटर प्रतिघंटा है। तेज हवाओं के साथ-साथ उड़ीसा में तेज बारिश भी हो रही है। कई स्थानों पर बाढ़ जैसे हालात हो गए है। सड़को पर जगह-जगह पेड़ उखड़ गए है। कई घरों में पानी घुस गया है।
यास तूफान का असर बंगाल में भी देखने को मिल रहा है। बंगाल में समुद्र तट से दूर कई दुकानों और घरों में पानी भर गया है। मौसम विभाग ने बंगाल व उड़ीसा के लिए रेड अलर्ट भी जारी किया है। वहीं, इस चक्रवात के खतरे को देखते हुए तकरीबन 12 लाख से अधिक लोगों सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। झारखंड, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और अंडमान निकोबार द्वीप में भी बचाव कार्य के लिए तैयारियां तेजी से की जा रही है।
सौरव कुमार