• Fri. Mar 29th, 2024

पॉलिसी उल्लघंन का आरोप लगाकर ट्विटर ने केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का अकाउंट एक घंटे के लिए किया बंद

ट्विटर और केंद्र सरकार के बीच चल रही जंग के थमने के आसार अभी नहीं दिख रहे हैं। दरअसल ट्विटर ने आज केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद के अकाउंट को एक घंटे के लिए बंद कर दिया। इसकी जानकारी खुद केंद्रीय मंत्री ने अपने कू पर दी। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने ट्विटर पर आरोप लगाते हुए दो स्क्रीनशॉट शेयर किए। इस स्क्रीनशॉट में उन्होंने कहा कि आज लगभग एक घंटे के लिए उनके ट्विटर अकाउंट को ब्लॉक कर दिया गया।
ट्विटर ने केंद्रीय मंत्री के अकाउंट ब्लॉक के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि रविशंकर प्रसाद द्वारा अमेरका के डिजिटल मिलेनियम कॉपीराइट एक्ट का उल्लंघन किया गया। इस कारण के वजह से ही उनका अकाउंट एक ब्लॉक किया गया। बाद में ट्विटर ने रविशंकर प्रसाद को चेतावनी देते हुए उनका अकाउंट खोल दिया। ट्विटर ने कहा अगर केंद्रीय मंत्री द्वारा दोबारा उसके पॉलिसी का उल्लघंन किया गया तो उनका अकाउंट सस्पेंड भी किया जा सकता है।
अकाउंट ब्लॉक की घटना को साझा करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दोस्तों आज बहुत अजीब घटना हुई। ट्विटर ने मेरे अकाउंट को एक घंटे के लिए ब्लॉक कर दिया।
केंद्रीय मंत्री द्वारा शेयर किए गए दो स्क्रीनशॉट में पहले में अकाउंट बंद होने की का पूरा ब्योरा है। वहीं दूसरे स्क्रीनशॉट में अकाउंट के दोबारा एक्सेस दिए जाने की जानकारी दी गई है। ट्विटर द्वारा उठाए गए इस कदम पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि यह मनमानी की हद है।
इस बवाल पर ट्विटर ने कहा कि आपके अकाउंट पर एख कंटेंट की पोस्टिंग को लेकर हमें डिजिटल मिल्लेनियम कॉपीराइट एक्ट के तहत शिकायत मिली है। वहीं अकाउंट को दोबारा खोलते हुए भी ट्विटर ने कहा कि अगर आगे भी DMCA नोटिस आते हैं तो आपके अकाउंट को सस्पंड किया जा सकता है।
इस मसले पर ट्विटर के प्रतिनिधियों ने कहा कि हम अपनी पॉलिसी को फॉलो करते हैं, जो देश के कानून के अनुसार है। इस पर सरकार ने ट्विटर को तल्ख लहजे में कहा कि हमारे देश में कानून सबसे बड़ा है, आपकी पॉलिसी नहीं।
सौरव कुमार