• Mon. Apr 15th, 2024

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गजेंद्र सिंह शेखावत के खिलाफ प्रदर्शन, बताया राजस्थान का भगोड़ा

जयपुर। फोन टैपिंग मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को बड़ी चौपड़ पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में गजेंद्र सिंह को राजस्थान का भगोड़ा बताया गया। कार्यकर्ताओं ने शेखावत दिल्ली पुलिस की शरण में, महेश जोशी जिंदाबाद, गजेंद्र सिंह मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान मंत्री को भगोड़ा कहते हुए नारे लगाए। इसके बाद कार्यकर्ता हवामहल के सामने पहुंचे और जमकर नारेबाजी की।

जयपुर शहर कांग्रेस के कार्यकर्ता मित्रोदय गांधी ने कहा कि जोशी को दिल्ली पुलिस ने गैर कानूनी तरीके से नोटिस दिया है। शेखावत की शह पर यह कार्रवाई की जा रही है। जोशी खुद इस मामले में केंद्रीय नेताओं की भूमिका पर सवाल खड़े कर चुके हैं।

शुभम जोशी