• Fri. Mar 29th, 2024

औरंगाबाद में कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिए आई कोविशील्ड की 2799 डोज बर्बाद

एक ओर जहां कोरोना टीका नहीं होने की वजह से लोगों का वैक्सीनेशन नहीं हो पा रहा है वहीं दूसरी ओर बिहार के औरंगाबाद में कोविड-19 को लेकर जो कोविशील्ड वैक्सीन औरंगाबाद आई है, उसमें से अब तक 2799 डोज बर्बाद हो चुकी है। इतने लोगों को यह वैक्सीन दी जा सकती थी लेकिन विभिन्न कारणों से यह वैक्सीन बर्बाद हुई। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डा. मिथिलेश कुमार सिंह ने बताया कि औरंगाबाद जिले को एक लाख 23 हजार 980 डोज मिली थी। इसके आलोक में अब तक एक लाख 13 हजार 311 डोज का इस्तेमाल किया जा चुका है। 95043 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई है जबकि 18268 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के पास वर्तमान समय में 7870 डोज बची हुई है। उन्होंने कहा कि 2799 डोज बर्बाद हुई है। एक वायल को खोलने पर 10 लोगों को डोज दी जा सकती है। कई बार ऐसा हो रहा है कि 10 की जगह कम लोग ही उपस्थित होते हैं जिसके कारण डोज बर्बाद होती है।

-सतीश कुमार, चेन्नई।