• Fri. Mar 29th, 2024

भारत के इन इलाकों में आज होगी भारी बारिश।

            मौसम विभाग ने आज दिल्ली-एनसीर, पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का अनुमान जताया है। इससे तापमान में बड़ी गिरावट आ सकती है और अगले कुछ दिनों तक मौसम सुहाना रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले करीब 5 दिनों तक उत्तर भारत के राज्यों में मॉनसून सक्रिय रह सकता है।इसके अलावा हरियाणा के सोनीपत, पानीपत, करनाल, कैथल और कुरुक्षेत्र में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है। पंजाब के भी बड़े इलाके में आज अच्छी खासी बारिश देखने को मिल सकती है। विभाग का अनुमान है कि एनसीआर के इलाकों के अलावा भी यूपी के अलीगढ़,मुजफ्फरनगर,बागपत, गढ़मुक्तेश्वर, बुलंदशहर, हाथरस और मुथरा जैसे जिलों में भी अच्छी खासी बारिश होगी। मौसम विभाग ने कहा है कि बुधवार को दिल्ली में गरज के साथ बारिश पड़ने की संभावना है इसी के साथ आसमान में बादल भी छाए रह सकते हैं। दिल्ली में बुधवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश 32 डिग्री सेल्सियस और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।ग्रीन का अर्थ है कि सब कुछ बढ़िया है। इसके अलावा येलो अलर्ट का अर्थ होता है कि मौसम काफी खराब है और यह अधिक बिगड़ सकता है ऐसे में सावधानी बरतें। ऑरेंज अलर्ट एक तरह से मौसम के खराब होने की चेतावनी है जिसमें ट्रैफिक जाम आदि का भी अनुमान शामिल रहता है।

सतीश कुमार