• Fri. Mar 29th, 2024

जन्मदिवस विशेष: आलीशान घर से लेकर लग्जरी गाड़ियों के मालिक हैं थालापति विजय

दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार थालापति विजय 22 जून को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। विजय एक अभिनेता होने के साथ-साथ डांसर और सिंगर भी हैं। तमिल के अलावा उन्होंने कई दूसरी भारतीय भाषाओं में फिल्में की हैं। अपने करियर में उन्होंने अब तक करीब 64 फिल्मों में काम किया है। उन्हें इनकम के आधार पर कई बार फोर्ब्स इंडिया 100 सेलिब्रिटी की लिस्ट में जगह मिली है।विजय तमिल फिल्म इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले अभिनेताओं में से एक बन गए हैं। फिल्म ‘बीस्ट’ थालापति 65 के लिए उन्हें 100 करोड़ में साइन किया गया। विजय ने सुपरस्टार रजनीकांत को भी पीछे छोड़ दिया। जिन्होंने फिल्म ‘दरबार’ के लिए लगभग 90 करोड़ रुपये चार्ज किए। अनुमान है कि हर साल विज्ञापनों से वह 10 करोड़ कमाते हैं। विजय कोका कोला, इंडियन प्रीमियर लीग की टीम चेन्नई सुपर किंग्स सहित अन्य ब्रांड के लिए प्रचार करते हैं।रिपोर्ट के अनुसार, विजय की कुल संपत्ति 56 मिलियन डॉलर यानी करीब 410 करोड़ रुपये है।विजय को लग्जरी गाड़ियों का शौक है। उनके कलेक्शन में Rolls Royce Ghost है जिसकी कीमत करीब छह करोड़ है। इसके अलावा उनके पास 1.30 करोड़ की ऑडी A8, 90 लाख की बीएमडब्ल्यू X6, 75 लाख की बीएमडब्ल्यू सीरीज 5 और 35 लाख की मिनी कूपर है।हाल ही मे उनके जन्म दिन पर उनकी मूवी बीस्ट की फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज़ हुई है जो लोगो को बहुत पसंद भी आई हैं।

सतीश कुमार (ऑपेरशन हेड साउथ इंडिया)