• Fri. Mar 29th, 2024

मुंबई का हुआ बारिश में बुरा हाल

मुंबई : मुंबई में बीते कई दिनों से भारी बारिश हो रही है। जिससे सड़कों पर पानी भर गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि मुंबई अगले कुछ दिनों तक इसी तरह बारिश होती रहेगी। मौसम विभाग ने रायगढ़ और पुणे सहित महाराष्ट्र के पांच जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने बुधवार और गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है। आईएमडी ने दो दिनों के लिए मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। यहां भी भारी बारिश होने की संभावनी जताई गई है।

मौसम विभाग ने शुक्रवार तक कोंकण, गोवा और गुजरात में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई है। 24 जुलाई को पूर्व और आसपास के मध्य भारत में व्यापक रूप से भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। मुंबई में आईएमडी के क्षेत्रीय केंद्र ने कहा है कि यह बहुत संभावना है कि पुणे, रायगढ़, रत्नागिरी, कोल्हापुर और सतारा में अत्यधिक बारिश होगी।

प्रतिक यादव, महाराष्ट्र।