• Thu. Mar 28th, 2024

भारत की जी-20 अध्यक्षता में सबसे अधिक अफ़्रीकी देश शामिल

भारत में आयोजित हो रहे जी-20 सम्मेलन में सबसे ज़्यादा अफ्रीकी महाद्वीप के देश शामिल हुए हैं। इसकी जानकारी सयुंक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने दी है, उन्होंने कहा कि भारत की जी-20 की अध्यक्षता के दौरान अभी तक अफ्रीक़ी देशों की ओर से सबसे अधिक सहभागिता देखी गई है। भारत में जी-20 सम्मेलन के दौरान दक्षिण अफ्रीका, मॉरिशस, मिस्र, नाइजीरिया, अफ्रीकी संघ के सदस्य देश, अफ्रीकन यूनियन डेवलेपमेंट एजेंसी आदि भी शामिल हुए हैं।

प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कहा कि जी-20 की अध्यक्षता के दौरान भारत ने ग्लोबल साउथ और विकासशील देशों की आवाज भारत ने मुखरता से उठाई है। जनवरी 2023 में ग्लोबल साउथ सम्मेलन का आयोजन हुआ था, जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। उस सम्मेलन में 125 देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए, जिनमें 18 राष्ट्र प्रमुख और अन्य मंत्री स्तर के अधिकारी थे।

भारत की स्थायी प्रतिनिधि ने संयुक्त राष्ट्र को यह जानकारी देते हुए बताया कि 17 अप्रैल को भारत की अध्यक्षता में जी-20 का 100वां कार्यक्रम आयोजित हुआ। यह कार्यक्रम कृषि से जुड़े मुख्य वैज्ञानिकों का था, जो वाराणसी में आयोजित हुआ। एक धरती, एक परिवार और एक भविष्य की अवधारणा को मानते हुए भारत जी-20 के द्वारा एक ऐसी समझ विकसित करना चाहता है, जिससे दुनिया की चुनौतियों से निपटा जा सके।

अमन ठाकुर – हिमाचल प्रदेश