• Wed. Apr 24th, 2024

फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह का 91 साल की उम्र में निधन

फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर देश के महान धावक मिल्खा सिंह का शुक्रवार रात 11.30 बजे निधन हो गया. चंडीगढ़ स्थित PGI में उनका इलाज चल रहा था.

  • कोरोना से संक्रमित हुए थे मिल्खा सिंह
  • मिल्खा सिंह की पत्नी का 13 जून को हुआ निधन

चंडीगढ़: फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर देश के महान धावक मिल्खा सिंह का शुक्रवार रात 11.30 बजे निधन हो गया. 91 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली.

वह कोरोनावायरस से संक्रमित हुए थे और चंडीगढ़ स्थित PGI में उनका इलाज चल रहा था. बीती 19 मई को उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वह चंडीगढ़ स्थित अपने घर पर ही इलाज करवा रहे थे लेकिन स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद 24 मई को उन्हें मोहाली स्थित अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया. 13 जून को उनकी पत्नी और भारतीय महिला वॉलीबॉल टीम की पूर्व कप्तान निर्मल मिल्खा सिंह का मोहाली के एक अस्पताल में COVID-19 संक्रमण से संबंधित जटिलताओं के कारण निधन हो गया था.
मिल्खा सिंह को 3 जून को चंडीगढ़ स्थित PGIMER में भर्ती कराया गया. 13 जून को उन्होंने कोविड को मात दी. उनकी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई लेकिन उनकी हालत स्थिर बनी हुई थी.

डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनका इलाज कर रही थी. 18 जून रात 11:30 बजे उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिल्खा सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है. कुछ देर पहले उन्होंने ट्वीट किया, ‘श्री मिल्खा सिंह जी के निधन से हमने एक महान खिलाड़ी खो दिया है, जिसने देश की कल्पना पर अपनी छाप छोड़ी थी और अनगिनत भारतीयों के दिलों में एक विशेष स्थान बना लिया था. अपने प्रेरक व्यक्तित्व की वजह से वह लाखों लोगों के चहेते थे.

निरंजन चौधरी, जयपुर।

सतीश कुमार (ऑपेरशन हेड साउथ इंडिया)