• Thu. Apr 25th, 2024

सरकार ने व्हाट्सएप से उसकी प्राइवेसी पॉलिसी को वापस लेने को कहा

व्हाट्सअप्प पॉलिसी को लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी काफी सख़्त हो गया है। जिसमें मंत्रालय की और से व्हाट्सअप्प को कहा गया के उसे अपनी पॉलिसी को वापस लेना होगा जिसपर व्हाट्सअप्प ने जवाब में ये कहा था के उन्होने अपनी पॉलिसी स्वीकार करने के समय को बढ़ा कर 15 मई कर दिया है।लेकिन सूचना मंत्रालय ने एसा कहा है के पॉलिसी की सीमा को आगे बड़ाने से कुछ नहीं होगा व्हाट्सअप्प की ये नई पॉलिसी लोगो की प्राईवेसी और राईट्स के लिए हार्मफुल है।

तोह इसे व्हट्सअप्प को वापस ले लेना चाहिए साथ ही मंत्रालय ने यह भी कहा है के व्हाटसअप्प इंडियन यूजर के साथ भेदभाव कर यूरोपियन यूज़र को अलग अलग ट्रीट कर रहा है।

मंत्रालय ने व्हाट्सअप्प को ये भी बताया है के किस तरीके ये पॉलिसी भारतीय कानून का उल्लंघन कर सकती है।इसी के साथ सरकार ने व्हाट्सअप्प को नोटिस भेज 7 दिन के अंत्राल जवाब मांगा है।यदी इस पर व्हट्सअप्प की ओर से तस्सलीपूर्ण जवाब नहीं मिलता तोह उस पर आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Url: Whtasapp Privacy policy

Tags: Whatsapp, Whatasapp Privacy Policy, Ministry Of Information

सार्थक अरोड़ा दिल्ली