• Sat. Apr 20th, 2024

गला घोंट कर हत्या फिर लाश को ढाबे के फ्रिज में रखा

Feb 18, 2023 Reporters24x7 , ,

निक्की हत्या कांड मे दिल्ली पुलिस को हर रोज नई नई चौकाने वाली बात पता चल रही है। अपने रिश्ते को बचाने में ही निक्की यादव की जान चली गई। हम आपको बता दे 2020 मे निक्की ने साहिल गहलौत से शादी की थी। दिल्ली के आर्य समाज मंदिर मे शादी की। पुलिस के छानबीन के बाद पता चला कि उस समय एक दोस्त भी गवाह बना था। पुलिस के हाथ उनके शादी के दस्तावेज भी लगे है। दो साल से निक्की और साहिल नोएडा में रहते थे पर ये रिश्ता साहिल के घरवालो को पसन्द नहीं था वो लगातार साहिल पर शादी का दबाव बना रहे थे।
घर वालों के दबाव में आकर साहिल शादी के लिए तैयार हुआ था 9 फरवरी को उनकी सगाई हुई जब ये बात निक्की को पता चला तो उसने इस रिश्ते के खिलाफ मे आवाज उठानी शुरू की। रिपोर्ट की माने तो निक्की और साहिल गोवा जाने का प्लान बना लिए थे पर लास्ट में साहिल मुकर गया फिर निक्की ने उसे धमकी देना शुरू किया की वह केस कर देगी। उसके बाद साहिल और निक्की घूमने गए कार में फिर उनके बीच शादी को लेकर झगडा हुआ तब साहिल ने निक्की का गला घोंट कर हत्या कर दी। निक्की के शव को ड्राइवर के बगल वाले सीट पर बैठाकर लगभग 40 किलोमीटर तक घूमता रहा। तब ढाबे में जाकर उसकी लाश को फ्रिज में डाल दिया। उसके अगले ही दिन साहिल ने परिवार वालो के मर्ज़ी से दूसरी शादी कर ली। शादी के अगले दिन फिर निक्की के लाश को सही सलामत देखकर वापस गया।। फिल्हाल साहिल पुलिस के हिरासत में है और लगातार अपने ब्यान बदल रहा है। आपको बात दे इसमें उसके दोस्त भी शामिल है ।

रिपोर्ट:वंशिका सिंह