• Thu. Mar 28th, 2024

एक और सर्वे ने साबित किया,यूपी मे भाजपा सभी पार्टी से आगे।

यूपी विधानसभा चुनावों में कुछ ही महीने का वक्त बचा है। इस बीच एक और सर्वे में भाजपा की बड़ी जीत की बात कही गई है। टाइम्स नाउ-पोलस्ट्रैक के ओपिनियन पोल में यूपी में भाजपा के 239 से 245 सीटें जीतने का अनुमान लगाया गया है। यदि ऐसा होता है तो फिर 403 विधानसभा सीटों वाले यूपी में भाजपा को एक बार फिर से स्पष्ट बहुमत मिल जाएगा।टाइम्स नाउ के सर्वे के मुताबिक बीएसपी एक बार फिर से बेअसर साबित होने वाली है और उसे महज 28-32 सीटें ही मिलने का अनुमान है। लखीमपुर खीरी, हाथरस कांड में काफी चर्चा बटोरने वालीं प्रियंका गांधी की सक्रियता भी असर डालती नहीं दिख रही है। सर्वे के अनुसार कांग्रेस के लिए दहाई का आंकड़ा पार करना भी मुश्किल है। सर्वे के अनुसार बुंदेलखंड की 19 में से 15 से 17 सीटें भाजपा के खाते में जा सकती है।यहां भगवा दल को 71 में से 37-40 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा समाजवादी पार्टी को 26-28 सीटें और बसपा को 4 से 6 सीटें मिल सकती हैं। सर्वे के मुताबिक यहां भाजपा को 47 से 50 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा सपा को महज 31-35 सीटें ही मिलने का अनुमान है। बसपा को 2-3 सीटें ही मिलने का अनुमान है। बता दें कि पश्चिम यूपी वह इलाका है, जहां भाजपा को किसान आंदोलन से नुकसान पहुंचने की बातें की जा रही हैं।बसपा को 7-10 सीटें ही मिलने का अनुमान है। अवध में कुल 101 विधानसभा सीटें हैं और पिछली बार भाजपा ने यहां 84 सीटें हासिल की थीं।

सतीश कुमार