• Wed. Apr 24th, 2024

मोदी सरकार ने पूर्व कप्तान एम एस धोनी को रक्षा मंत्रालय की समिति में शामिल किया

एनसीसी को लेकर रक्षा मंत्रालय की ओर से गठित 15 सदस्यों वाली कमेटी में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भी शामिल किया गया है। इसके अलावा इस कमेटी में बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा का भी नाम शामिल हैं। इस कमेटी में धोनी और आनंद महिंद्रा के अलावा कर्नल सेवानिवृत्त राज्यवर्धन सिंह राठौर, राज्यसभा सदस्य विनय सहस्रबुद्धे, वित्त मंत्रालय में प्रधान आर्थिक सलाहकार संजीव सान्याल और जामिया मिलिया इस्लामिया की वाइस चांसलर नजमा अख्तर का नाम शामिल है।भारतीय शिक्षण मंडल के राष्ट्रीय आयोजन सचिव मुकुल कानिटकर, मेजर जनरल सेवानिवृत्त आलोक राज, एसआईएस इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक ऋतुराज सिन्हा और डाटाबुक के सीईओ आनंद शाह के नाम शामिल हैं। महेंद्र सिंह धोनी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल (मानद) हैं। रक्षा मंत्रालय ने अपने बयान में कहा है कि इस कमेटी का गठन बदलते समय में इसे एनसीसी को और अधिक प्रासंगिक बनाने के लिए इसकी व्यापक समीझा करने के लिए किया गया है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि एनसीसी खाकी वर्दी में सबसे बड़ा संगठन है।

सतीश कुमार (ऑपेरशन हेड, साउथ इंडिया)