• Thu. Apr 18th, 2024

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में दागे गये रॉकेट

काबुल में रॉकेट से हमले की खबर है। यह रॉकेट काबुल में स्थित एक पावर स्टेशन के पास दागे गए हैं। स्थानिय निवासियों ने अंदेशा जताया है कि हो सकता है ये रॉकेट स्टेशन पर लगे हों। घटना के संबंध में पूरी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। अभी तक यह भी साफ नहीं हुआ है कि आखिर ये रॉकेट कहा से दागे गए थे। इससे पहले 30 अगस्त को काबुल एयरपोर्ट पर कम से कम पॉच रॉकेट दागे गए थे। इस आतंकी हमले में अमेरिका के 13 सैनिक मारे गए थे और 18 सैनिक घायल हुए थे। हमले में कुल 72 लोगों की मौत हुई थी। इसमें कई अफगान नागरिकों की जान भी गई थी। आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने इसकी जिम्मेदारी ली थी। तालिबान के एक अधिकारी ने कहा था कि काबुल हवाई अड्डे पर आतंकियों ने हमला किया था। तालिबान ने कहा था कि इस हमले की पूरी दुनिया द्वारा निंदा की जानी चाहिए। एक टीवी न्यूज चैनल से बात करते हुए तालिबान के एक सदस्य अब्दुल कहर बल्खी ने कहा था।

सतीश कुमार (ऑपेरशन हेड, साउथ इंडिया)