• Fri. Apr 19th, 2024

महाराष्ट्र लॉकडाउन अपडेट: शॉपिंग मॉल्स खुले पर इन शर्तों के साथ

महाराष्ट्र में अब मॉल्स 10:00 बजे तक रह सकते हैं खुले। वयस्क दोनों डोज पुरे होने के बाद ही जा सकते हैं, बच्चे भी अब जा सकेंगे शॉपिंग मॉल में पर आधार कार्ड, स्कूल आइडी या कॉलेज आइडी प्रूफ दिखाकर ही। मॉल्स के कर्मचारियों को भी वैक्सिनेशन के पुरे दो डोज के साथ होना अनिवार्य है।

महाराष्ट्र सरकार की तरफ से जारी गाइडलाइंस शॉपिंग मॉल्स में एंट्री के लिए –
• सारे शॉपिंग मॉल्स 10:00 बजे तक खुले रह सकते हैं।
• मॉल्स के सारे कर्मचारी व मॉल जाने वाले लोगों के पास कोविड-वैक्सिनेशन का फाइनल सर्टिफ़िकेट होना अनिवार्य है।
• शॉपिंग मॉल में एंट्री से पहले सभी ग्राहकों को फाइनल वैक्सीनेशन सर्टिफ़िकेट दिखाना अनिवार्य है।
• वैक्सीनेशन सर्टिफ़िकेट काम से काम 15 दिन पहले का होना चाहिए।

सिद्धि ताम्रकार, महाराष्ट्र।