• Fri. Apr 19th, 2024

कोरोना के खात्मे के लिए वाराणसी में कल से शुरू होगा विश्व का सबसे बड़ा अनुष्ठान

कोरोना महामारी के नाश के लिए वाराणसी में कल से विश्व का सबसे बड़ा अनुष्ठान शुरू किया जाएगा। इस अनुष्ठान में हनुमान चालीसा का सवा पांच लाख पाठ किये जाएंगे। काशी में इस पाठ का संकल्प राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कुटुंब प्रबोधन ने लिया है। विश्व का सबसे बड़ा अनुष्ठान कल सुबह 8:30 बजे से शुरू होगा। इस अनुष्ठान के लिए देश भर के संत महात्मा, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने लोगों से आह्वान किया है। अनुष्ठान का उद्देश्य ही कोरोना महामारी का खात्मा होगा।
सौरव कुमार