• Fri. Mar 29th, 2024

महाराष्ट्र: कोरोना से संक्रमित कांग्रेस सांसद राजीव सातव का हुआ निधन।

कॉन्ग्रेस सांसद राजीव सताव का पिछले कुछ दिनों से पुणे के जहांगीर हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट कर उनके निधन की जानकारी दी है।सुरजेवाला ने ट्विटर पर लिखा निशब्द! आज एक ऐसा साथी खो दिया जिसने सार्वजनिक जीवन का पहला कदम युवा कांग्रेस में मेरे साथ रखा और आज तक साथ चले पर आज राजीव सातव की सादगी, बेबाक़ मुस्कराहट ज़मीनी जुड़ाव नेत्रत्व और पार्टी से निष्ठा और दोस्ती सदा याद आयेंगी।उनकी उम्र 46 साल थी। 22 अप्रैल को राजीव सातव की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले कई दिनों से उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती ही जा रही थी।उनकी हालत में सुधार हो रहा था लेकिन पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत बिगड़ती जा रही थी। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि राजीव कोरोना से रिकवर कर रहे थे।लेकिन अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। लेकिन रविवार को उनका निधन हो गया।

सतीश कुमार (ऑपेरशन हेड साउथ इंडिया)