• Sat. Apr 20th, 2024

नेपाल में हुआ प्लेन क्रैश, 42 लोगों की मौत

नेपाल के पोखरा एरपोर्ट पर हुआ प्लेन क्रैश। लैंडिंग के 10 सेकंड पहले हुआ खौफनाक हादसा। महज कुछ सेकंड मे मौत का कुछ ऐसा दर्दनाक नजारा देखने को मिला। नेपाल में प्लेन लैंडिंग के समय तक कंफ्यूजन बना हुआ था। पायलेट ने प्लेन को पूर्व दिशा में लैंड करने की परमिशन मांगी ATC ने परमिशन दे दिया। फिर पश्चिम दिशा में लैंड कराने की परमिशन मांगी। हालाँकि प्लेन क्रैश होने के वजह का अभी तक पता नही लग सका है।15/1/23 को मौसम में कोई खराबी नही थी पोखरा एयरपोर्ट पर प्लेन का दर्दनाक हादसा हो गया।
प्लेन में कुल 72 लोग थे जिसमे 3 बच्चे भी सामिल है। इस हादसे में 42 लोगो की मरने की पुष्टि की जा चुकी है जिसमे 5 भारतीय लोगो की मृत्यु हुई है: अभिषेक कुशवाहा, संजय जैस्वाल, सोमु जैस्वाल, अनिल राजभर, विशाल शर्मा।
एयरपोर्ट पर लैंडिंग के समय महज 10 सेकंड पहले दर्दनाक हादसा हो गया। हम आपको बता दे इस प्लेन की स्पीड 309 मिल प्रति घंटा थी। रनवे से10 सेकंड की दूरी पर प्लेन क्रैश हुआ हैं जब प्लेन आग के गोले के समान प्रतीत हो रहा था। पुरा प्लेन जलता हुआ आग का गोला बन गया था।

रिपोर्ट: वंशिका सिंह