• Sat. Apr 20th, 2024

“कोविड-19 के संक्रमण से मृत्यु प्राप्त विद्युत श्रमिको व अधिकारियों के परिवार को 50 लाख रुपए नही मिलने पर मुख्यमंत्री को भेजा ईमेल: जोशी

जोधपुर। राजस्थान विद्युत प्रसारण मज़दूर कांग्रेस इंटक के प्रांतीय महामंत्री मण्डल दत्त जोशी  ने राजस्थान के यशस्वी लोकप्रिय मुख्यमंत्री जननायक अशोक गहलोत जी को पत्र लिख कर
पांचो विद्युत निगमो के कोविड 19 से संक्रमित होने से मृत्यु होने के कारण विद्युत कोरोना योद्धाओ के परिवार जनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता नही मिलने की जानकारी दी।
इंटक नेता मण्डल दत्त जोशी ने बताया कि प्रांतीय विद्युत मण्डल मजदूर फेडरेशन राजस्थान इंटक की मांग पर जननायक अशोक गहलोत व ऊर्जामंत्री डॉ बी डी कल्ला  ने  पांचो विद्युत कम्पनियो में भी 50 लाख रुपये हेतु आदेश किए थे किंतु दुर्भाग्यवश आज तक किसी भी आश्रित परिवार को आर्थिक सहायता नही दी है व उनके परिजन  विद्युत निगमो से आस लगाए बैठे है किंतु उनको अभी तक आर्थिक सहायता नही मिली है अब वे श्रमिक संगठनो से लगातार सम्पर्क कर रहे है। कोविड 19 से संक्रमित होकर करीब 80 साथी हमे छोड़ कर चले गए  है।
श्रमिक नेता जोशी का मानना है कि सभी श्रमिक संगठनों को एक साथ मिलकर  आवाज उठानी चाहिए।

शुभम जोशी, जोधपुर।