• Tue. Apr 23rd, 2024

राजस्थान: ऑनलाइन आरती में शामिल हुआ विप्र समाज

  • सप्तऋषि मंडल द्वारा परशुराम जयंती पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
  • मुख्य सचेतक डॉ. महेश जोशी के निवास से हुई पुजन

जयपुर। सप्तऋषि मंडल के तत्वावधान में चिरंजीवी भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर ऑनलाइन ज़ूम मीटिंग के माध्यम से भगवान परशुराम की पूजन एवं आरती का आयोजन किया गया। राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक डॉ. महेश जोशी के निवास स्थान पर पूजन-आरती का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ. जोशी ने संपूर्ण ब्राह्मण समाज की ओर से मानस पूजन कर कोरोना महामारी से बचाव हेतु समस्त भारतवासियों के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। सप्तऋषि मंडल के संरक्षक पं. कैलाश शर्मा ने समस्त ब्राह्मण बंधुओ से अपील कर कहा कि सभी लोग अपने घरों पर रहकर अपना एवं अपनो का ध्यान रखें। अपनी बारी अनुसार वैक्सीन अवश्य लगवाएं। साथ ही इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला, जयपुर शहर सांसद रामचरण बोहरा विधायक अभिनेश महर्षि, राकेश पारीक, गायत्री त्रिवेदी, राखी गौतम भी पूजन-आरती में शामिल हुए। साथ ही सभी प्रदेशवासियों को परशुराम जयंती की शुभकामनाएं प्रेषित की। सप्तऋषि मंडल के महामंत्री डॉ. कौस्तुभ दाधीच ने बताया कि समस्त 13 ब्राह्मण संवर्गो के प्रमुख लोगो ने ऑनलाइन पुजन-आरती मे हिस्सा लिया। जिसमे मुख्य रूप से गौड़ सनाढ्य ब्राह्मण समाज की ओर से देवीशंकर शर्मा, अरविंद मिश्र, प्रिया गौड़, अखिल भारतीय खाण्डल विप्र संगठन से रामेश्वर सोती, रामप्रसाद मंगल हारा, अखिल भारतवर्षीय दाहिमा (दाधीच) ब्राह्मण महासभा के ओर से अशोक आसोपा, गिरिजा शर्मा, अंशु शर्मा, नितेश दाधीच, सुबोध दाधीच, चित्रा दाधीच, कविता दाधीच, अलका दाधीच, पारीक ब्राह्मण समाज की ओर से गिरधारी लाल कैसोट, रमाकांत पारीक, अखिल भारतीय बागडा ब्राह्मण समाज बद्री नारायण शर्मा, राजपुरोहित ब्राह्मण समाज से अमरचंद राजपुरोहित, शिशुपाल पुरोहित, सारस्वत समाज से सत्यनारायण सारस्वत, गुजराती ब्राह्मण समाज से मनोज भाई दवे, मनोज भाई शास्त्री, पुष्करणा ब्राह्मण समाज से कमल कल्ला, सिखवाल ब्राह्मण समाज से प्रदीप सिखवाल, श्री कन्याकुब्ज ब्राह्मण महासभा से जे पी शुक्ला, हरियाणा गौड़ ब्राह्मण धर्मशाला समिति से बिरधी चंद शर्मा, शाकद्वीपीय(मग) ब्राह्मण सभा से कुलदीप व्यास, गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज से राखी गौतम, अजय गौतम, च्चयन गौड़ ब्राह्मण महासभा से डॉ. जी. एल. शर्मा, सीताराम शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने पूजन-आरती में हिस्सा लिया। ज़ूम मीटिंग का समन्वय एवं संचालन संस्था के सहसंयोजक हरी शर्मा के द्वारा किया गया।

निरंजन चौधरी, जयपुर।