• Thu. Mar 28th, 2024

राकेश टिकैत का बड़ा ऐलान: अगले माह से ही शुरु होंगे किसान आंदोलन

यूपी के मुजफरनगर में आयोजित किसान महापंचायत मे किसानो की संख्या काफी अधिक थी। जहाँ किसानो के हक की बात करते हुए प्रमुख नेताओ ने अपनी अपनी बाते रखी। राकेश टिकैत ने कहा की हम दुबारा से आंदोलन करेगे। मार्च 2023 मे आंदोलन की शुरुआत की जायेगी। राकेश टिकैत ने कहा हम किसानो से जमीन छीनने की तैयारी चल रही है और ये हमे मंजूर नही है। महापंचायत मे किसान युनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में गन्ने के भाव बढ़ाये जाने चाहिए। गन्ने के दाम 450 रु प्रति क्विंटल किया जाए।
हम नलकुपो पर मीटर नही लगाने देगे और ना ही पुराने ट्रैटर बंद नही होने देगे। यह कम्पनी की सरकार है जो गरीबो का शोषण करती हैं। राकेश टिकैत ने कहा कि 20 जनवरी 2024 मे ट्रैकटर परेड होगी। उन्होंने ने कहा हम किसी भी सरकार के खिलाफ नही है जहा भी किसानों के खिलाफ फैसले लिए जायेगे हम वही आएँगे। उन्होंने कहा किसानो के जमीन गलत तरीके के छिना ( भूमि अधि ग्रहण) जा रहा है। 20 मार्च से हम दिल्ली में आंदोलन करेगे । जहा किसानो के हित के लिए बाते होंगी। किसानों को न्याय दिलाने में हमे जहा तक आंदोलन करना पड़े हैं तैयार है चाहे 20 साल ही क्यो ना लगे। इसके अलावा उन्होंने कहा किसानो को नकली केस के नाम पर डर दिखाया जा रहा है।
किसानो के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत भी गर्म मिजाज मे दिखाई दिये- उन्होंने कहा सरकार ऐसे मीटर नही लगवा सकती। जो किसान चाहे अपनी मर्जी से मीटर लगवा सकते है। हम किसानो का फाइटर विमान ट्रैक्टर ही हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा जब सरकार बजट पास कर रही थी तब किसानो की चर्चा ही नहीं हुई। बजट में किसान के आय की बात नही हुई।

रिपोर्ट: वंशिका सिंह