• Wed. Apr 24th, 2024

पहले सांप ने कांटा फिर गुस्से में शख्स ने सांप को कांटा, सांप की हुई मौत

ये तो सब ने सुना होगा कि सांप ने किसी इंसान को काट लिया लेकिन ये शायद ही सुना होगा कि किसी इंसान ने सांप को काट लिया। जी हां, बिल्कुल सही पढ़ा आपने ओड़िशा के रहने वाले एक शख्स ने सांप को ही कांट दिया।

क्या है मामला:

ओडिशा के जाजपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे पढ़ कर आप सभी चौक जाएंगे। यहां रह रहे एक शख्स ने सांप को काट लिया जी हां बिल्कुल सही पढ़ा आपने दरअसल एक सांप ने इसी शख्स को पहले काटा था, शख्स ने बदला लेने के लिए वापस उस सांप को काट लिया ये घटना जाजपुर के दनागड़ी की है।

बदला लेने के लिए सांप को काटा:

बता दें कि किशोर बद्र नाम के शख्स ने सांप को काट लिया। ऐसा किशोर ने तब किया जब धान के खेत से काम करने के बाद वह वापस घर को लौट रहा था तभी उसको सांप ने उनके पैर पर काट लिया उसी का बदला लेने के लिए किशोर ने सांप को अपने दांतो से कांट डाला सांप को तब तक किशोर ने काटा जब तक उसने अपना दम नहीं तोड़ दिया

आदिवासी समुदाय के है किशोर बद्र:

बताया जा रहा है कि किशोर बद्र आदिवासी समुदाय से संबंध है इनकी उम्र 45 वर्ष की है। सांप के काटने के बावजूद उनपर ज़हर का कोई असर नहीं हुआ

सार्थक अरोड़ा, स्टेट हेड दिल्ली।