• Thu. Apr 25th, 2024

हिमाचल प्रदेश और गुजरात के चुनावी नतीजे आने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन

Dec 8, 2022

जैसा कि आप जानते हैं गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भाजपा की जीत हुई है। इस जीत के बाद प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी ने जनता को संबोधित किया। पीएम मोदी जी ने सर्वप्रथम जनता का आभार व्यक्त किया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं का मेहनत है जो रंग लाया है। उन्होंने कहा कि मैं जनता जनर्धंन के सामने नतमस्तक हूँ, जनता जनर्धंन का आशीर्वाद अभीभुत करने वाला है। जेपी नड्डा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जो परिश्रम किया है उसकी खुशबु हम चारों तरफ महसूस कर सकते है। प्रधान मंत्री ने आगे कहा कि भाजपा को समर्थन मिल रहा है यह दिखाता है कि भारत में परिवारवाद और भ्रष्टाचार के खिलाफ जन आक्रोश लगातार बढ़ रहा है। आगे मोदी जी ने कहा कि गुजरात की स्थापना से लेकर अब तक सारे रिकॉर्ड तोड दिए है। बीजेपी गुजरात में हर परिवार का हिस्सा है। मोदी जी ने कहा कि गरीब, वंचित, आदिवासी लोगों का समर्थन इसीलिए मिल रहा है क्योकि भाजपा हर सुविधा को जन जन तक पहुँचाती है। भाजपा बड़े से बड़े और कड़े कड़े फैसले लेने का दम रखती हैं। हर सुविधा को गरीब से गरीब लोग तक पहुँचता है । अंत में जेपी नड्डा ने कहा की इस जीत का श्रेय गुजरात और हिमाचल प्रदेश के कार्यकर्ताओं को जाता हैं।

रिपोर्ट: वंशिका सिंह