• Tue. Apr 23rd, 2024

मोदी जी के नए मंत्री मंडल विस्तार मे महिलाओं की एंट्री, महिला मंत्रियों की संख्या 11 पहुंची

नरेंद्र मोदी सरकार में महिला मंत्रियों की संख्या बढ़कर 11 हो गई। इस मंत्रिपरिषद विस्तार में कुल 15 कैबिनेट और 28 राज्य मंत्री बनाए गए हैं। अब मंत्रिपरिषद के कुल सदस्यों की संख्या 78 हो गई है।भारती पवार और अपना दल (एस) की अनुप्रिया पटेल ने राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ली। इनमें अनुप्रिया को छोड़कर सभी छह नेता पहली बार केंद्रीय मंत्री बनी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली पहली सरकार में अनुप्रिया स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री थींमहिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी और राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति और रेणुका सिंह सरूता पहले ही मंत्रिपरिषद में शामिल हैं।मंत्रिपरिषद विस्तार से पहले जिन मंत्रियों ने इस्तीफा दिया उनमें वह भी शामिल थीं। नरेंद्र मोदी सरकार के पहले कार्यकाल के दौरान मंत्रिपरिषद में नौ महिला मंत्री थीं जिनमें छह कैबनेट थीं।

सतीश कुमार (ऑपेरशन हेड, साउथ इंडिया)