• Fri. Apr 19th, 2024

वैष्णो देवी के लिए बस सेवा हुई शुरु

कुरुक्षेत्र: धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में नवरात्र (NAVRATRA) को ध्यान में रखकर बस सेवा शुरु कर दी गई है। नवरात्र उत्सव पर मंदिरों (TEMPLES) में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है क्योंकि बस सेवा शुरु होने के बाद लोगों का कुरुक्षेत्र पहुंचना काफी आसान हो गया है। प्रदेश के एकमात्र सिद्ध शक्ति पीठ श्रीदेवीकूप भद्रकाली मंदिर में लोगों ने आरती में हिस्सा लेकर मनोकामनाएं मांगी। यहाँ पर आए श्रद्धालुओं (PILGRIMS) ने बताया कि यहां देवी उनकी हर मनोकामना पूरी कर देती है।

माता के दर्शन के लिए कुरुक्षेत्र (KURUKSHETRA) आए श्रद्धालु बृज शर्मा ने कहा कि नवरात्र उत्सव में हर साल श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि होती जा रही है और देश से ही नहीं बल्कि विदेश में बसे भारतीय भी यहां श्रद्धा भाव से पहुंचते हैं। यहां महाभारत युद्ध से पूर्व पांडवों ने देवी से विजयश्री का आशीर्वाद लिया था।


जानकारी के मुताबिक नवरात्रि के इस अवसर पर मां वैष्णो देवी (VAISHNO DEVI TEMPLE) के दर्शन में शामिल होने के लिए सभी श्रद्धालुओं के लिए बड़ी प्रसन्नता की बात है। परिवहन विभाग ने दोबारा श्रद्धालु के लिए बस सेवाओं (BUS SERVICE) को शुरू किया है। यह बस प्रतिदिन कुरुक्षेत्र के नए बस स्टैंड से सुबह 6 बजकर 45 मिनट पर कटरा के लिए रवाना हो जाएगी और वापसी में 2 बजे रात में रवाना होगी।

अंज़र हाशमी, उत्तर प्रदेश