• Thu. Apr 25th, 2024

तबाही मचा सकता है कोरोना का लांबडा वेरिएंट, मलेशिया हेल्थ डिपार्टमेंट ने बताया डेल्टा से ज्यादा खतरनाक

दुनियाभर में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ाए और भारत में हाहाकार की स्थिति पैदा कर दी थी। हालांकि, अब कोरोना के डेल्टा वेरिएंट से भी ज्यादा घातक साबित हो रहा है इसका लांबडा वेरिएंट। मलेशिया के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी है। लांबडा स्ट्रेन सबसे पहले पेरू में मिला था। पेरू दुनिया का सबसे ज्यादा मृत्यु दर वाला देश है।जिसके मुताबिक यह स्ट्रेन यूनाइटेड किंगडम में भी मिला है। द स्टार’ ने अपनी खबर में लिखा है कि शोधकर्ताओं को अब इस बात की चिंता है कि यह स्ट्रेन डेल्टा वेरिएंट से भी ज्यादा संक्रामक हो सकता है।पेरु में मई और जून माह के कोरोना सैंपलों में से 82 फीसदी में लांबडा वेरिएंट पाया गया है। वहीं, मई से जून माह के बीच अन्य दक्षिण अमेरिकी देश चिली में 31 फीसदी मामलों में यह स्ट्रेन मिला है।डब्लूएचओ ने कहा है कि यह वेरिएंट न सिर्फ संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ा रहा है बल्कि इससे एंटीबॉडी भी प्रभावित हो रही हैं।पीएचई के मुताबिक, अभी तक ब्रिटेन में लांबडा वेरिएंट के 6 मामलों की पहचान हुई है और ये सभी दूसरे देशों की यात्रा करने वालों में पाया गया है।

सतीश कुमार (ऑपेरशन हेड, साउथ इंडिया)