• Fri. Mar 29th, 2024

कोरोना मरीजों को ले जा रहे विमान का गिरा पहिया, मुंबई में आपात लैंडिंग से बची जान

कोरोना मरीज को लेकर एक प्राइवेट विमान नागपुर से मुंबई उड़ान ले रहा था। अचानक फ्लाइट का एक पहिया नीचे गिर गया। और उपर से तकनीकी कराबी ने फ्लाइट को डिसबैलेंस कर दिया।क्रैश लैंडिंग की आशंका के बीच विमान को सुरक्षित उतार लिया गया और क्रू मेंबर सहित इसमें सवार सभी 5 लोग सुरक्षित हैं। विमान में एक कोरोना मरीज,एक उनका रिश्तेदार, एक डॉक्टर और दो क्रू मेंबर सवार थे। नागपुर में टेक ऑफ के बाद विमान का पहिया निकल गया था। मुंबई एयरपोर्ट को तुरंत अलर्ट किया गया। सूचना मिलते ही छत्रपति शिवाजी महाराज इंटनेशनल एयरपोर्ट पर तैयारी पूरी कर ली गई और योजना के मुताबिक इसे सुरक्षित लैंड करा लिया गया।इस विमान ने रात 9:09 मिनट पर बेली लैंडिंग की। इमर्जेंसी लैंडिंग की सूचना मिलते ही यहां तैयारी कर ली गई थी। फायर फाइटर्स, रेस्क्यू रिस्पॉंडर्स, सीआईएसएफ, मेडिकल टीम सहित एयरपोर्ट इमर्जेंसी टीम को तुरंत रनवे पर तैनात कर दिया गया था। विमान में आग ना लगे इसके लिए रनवे नंबर 27 पर फोम बिझाया गया था। लैंडिग के तुरंत बाद सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

सतीश कुमार (ऑपेरशन हेड, साउथ इंडिया)