• Fri. Apr 19th, 2024

कर्नाटक: CM येदियुरप्पा ने दिए संकेत बढ़ सकता है लॉकडाउन

बंगलौर में कोरोना सक्रमितो की सख्या 50 हज़ार से उपर पहुंच चुकी हैं। शमशान भर चुके हैं, हॉस्पिटल मे पेशेंटो की लंबी कतार लगी हुई हैं। कही लोग बेड ना मिलने पर अपनी या अपनी परिजनों की जान गवा रहे हैं। उपर से तीसरी लेहर की चिंता सताई जा रही हैं। इसी बीच कर्नाटका के सीएम येदियुरप्पा ने शुक्रवार सुबह बेंगलुरु के गांधी नगर में एक मंदिर में संवाददाताओं से कहा, “हम अधिकारियों के साथ इस पर चर्चा कर रहे हैं। कठोर कार्रवाई करना अपरिहार्य हो गया है।” उन्होंने कहा कि आज और कल की बैठकों में इस पर फैसला हो जाएगा कि किस तरह की कार्रवाई की जानी चाहिए।

आपको बता दें कि देश के कई राज्यों में कोरोना लॉकडाउन की वजह से कर्नाटक में भी इसके विस्तार की संभावना बढ़ गई है।अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 17,90,104 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 328 मरीजों की मौत के बाद प्रदेश में इस संक्रमण के चलते जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 17,212 हो गई।

सतीश कुमार (ऑपरेशन हेड, साउथ इंडिया)