• Thu. Apr 18th, 2024

महाराष्ट्र: 80% आबादी को टीके की पहली खुराक लगाने पर मिली मुंबई को सराहना

Sep 6, 2021


मुंबई। राज्य के ऊंचे दर्जे के अधिकारियों ने रविवार को मुंबई की, 80% जनता को कोविड वैक्सीन की एक डोज लगने पर सराहना की। राज्य की कोशिश है की सितंबर के महीने के 2 करोड़ डोज लगा दिए जाएं जिससे की इस महीने के आखिर तक वैक्सीनेशन का आंकड़ा कुल 8 करोड़ से ज्यादा पर पहुंच जाएगा।

डॉ. प्रदीप व्यास, अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ विभाग) का कहना है की आज की तारीख में मुंबई ने एक करोड़ से ऊपर तक के डोजेज के आंकड़े दर्ज करें हैं। ” पुरे राज्य में मुंबई सबसे अच्छी पोजिशन पर है ” इसके साथ ही उन्होंने कहा की प्राइवेट सेक्टर ने 40 लाख से ऊपर टीकाकरण करके सहायता प्रदान करी। शहर में 30 लाख लोगों का पूरी तरीके से टीकाकरण हो चुका है और करीब 44 लाख लोगों को वैक्सीन का पहला डोज लग चुका है।

कोविड टास्क फोर्स के सदस्यों ने दोनों डोज की महत्वता पर ज़ोर देते हुए बताया है की ” जिन्हें वैक्सीनेशन के बाद भी कोविड हुआ है उनमें ज्यादातर हल्के लक्षण ही देखे गए हैं।” स्टडीज में यह भी पाया गया है की वैक्सीन से कोरोना के बाद होने वाली बीमारियों की संभावना कम हो जाती है।

सिद्धि ताम्रकार, महाराष्ट्र।