• Thu. Apr 25th, 2024

बढ़ते पेट्रोल डीजल के दाम पर बीजेपी के मंत्री ने बताया तालिबान है कारण

भारत मे बढ़ते पेट्रोल डीजल के दाम पर भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक का मानना है कि अफगानिस्तान में तालिबान की वापसी की वजह से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। कर्नाटक के भाजपा विधायक अरविंद बेलाड ने वैश्विक ईंधन आपूर्ति समस्याओं और भारत में गैस पेट्रोल और डीजल की आसमान छूती कीमतों के पीछे अफगानिस्तान में तालिबानी कब्जे को जिम्मेदार ठहराया है। हुबली-धारवाड़ पश्चिम से भाजपा के विधायक अरविंद बेलाड ने कहा कि अफगानिस्तान में तालिबान की सत्ता पाने की लड़ाई के शुरुआत के बाद से ही दुनिया भर में ईंधन की आपूर्ति प्रभावित हुई हैं। पेट्रोल की कीमतों ने जुलाई में ही देश भर के कई राज्यों में 100 का आंकड़ा पार कर लिया। दिल्ली में फिलहाल, पेट्रोल 101.34 रुपए मिल रहा है तो डीजल 88.77 रुपए मिल रहा है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज यानी रविवार को गिरावट देखने को मिली है। इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट के अनुसार आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 15-15 पैसे की कटौती हुई है। हालांकि इसके बावजूद दिल्ली में अब भी पेट्रोल का भाव 100 प्रति लीटर के ऊपर है।

सतीश कुमार (ऑपेरशन हेड, साउथ इंडिया)