• Fri. Mar 29th, 2024

कोरोना अपडेट: महाराष्ट्र में 6740 नए संक्रमित, 51 मौते

महाराष्ट्र में सोमवार को कोविड-19  के 6740 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 61,04,917 हो गयी जबकि 51 और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या 1,23,136 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटे में 13,027 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी। अब तक 58,61,720 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। राज्य में वर्तमान में 1,16,827 मरीजों का उपचार चल रहा है। ठीक होने की दर 96.02 प्रतिशत है।

अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 1,69,517 नमूनों की जांच की गयी। राज्य में कोरोना वायरस संबंधी अब तक कुल 4,27,12,460 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

प्रतिक यादव (महाराष्ट्र)