• Thu. Apr 25th, 2024

नही रही भारत की कोयल आवाज़ गायिका लता मंगेशकर,92 वर्ष की आयु मे हुआ निधन।

मशहूर गायिका और स्वर कोकिला से जाने जानी वाली लता मंगेशकर का निधन हो गया है। शिवसेना सांसद संजय राउत ने ट्वीट करके ये जानकारी दी।महान गायिका लता मंगेशकर का निधन हो गया है। डॉक्टरों ने इससे पहले शनिवार को जानकारी दी थी कि लता मंगेशकर को स्वास्थ्य स्थिर होने के बाद वेंटिलेटर से आईसीयू शिफ्ट किया गया था लेकिन अचानक बीते रोज उनकी सेहत बिगड़ने लगी। पीएम मोदी ने दुख जताते हुए ट्वीट किया लता दीदी के गानों ने कई तरह के इमोशन्स को उभारा। उन्होंने दशकों तक भारतीय फिल्म जगत के बदलावों को करीब से देखा। फिल्मों से परे, वह हमेशा भारत के विकास के बारे में भावुक थीं।केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि आज मैं मुंबई आया था और दुख भरा समाचार सुना। संगीत की दुनिया में उनके योगदान को कोई भुला नहीं सकता।तमाम संगीतकारों ने उनके निधन को बड़ी क्षति बताया है। इससे पहले शनिवार की रोज लता की बहन आशा भोंसले ने अस्पताल पहुंचकर हाल जाना था। जब आशा अस्पताल से बाहर निकलीं थी तो उनके चेहरे पर मायूसी से अंदाजा लग गया था कि लता मंगेशकर की हालत ठीक नहीं है। 92 वर्ष की आयु मे लता जी ने अपनी आखरी स्वाश ली कहा जा रहा था कोविड के चपेट के बाद वह रिकोवर् कर रही थी। उनकी इस निधन की खबर सुन आज देश भर सन हो चुका हैं भले ही लता जी हमारे साथ नही हैं पर उनकी आवाज़ सदियों तक अमर रहेंगी।

सतीश कुमार