• Sun. Dec 3rd, 2023

जनता की भाजपा से नाराजगी है, सपा विधानसभा चुनाव में जीत सकती है 400 सीट: अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने मिशन-2022 के लिए गुरुवार को चुनावी अभियान का आगाज़ कर दिया है। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश के लोग आज साइकिल लेकर उतर चुके हैं। सरकार हर मोर्चे पर नाकाम साबित हुई है और इसी के चलते भाजपा की स्थिति सही नहीं लग रही है। हम 350 सीटें जीतने का दावा करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन जनता ने इतनी नाराजगी जाहिर किया है कि वो सपा को 400 सीटें भी जिताने में कामयाब हो सकती है। अखिलेश गुरुवार को जनेश्वर मिश्र की जयंती पर साइकिल यात्रा शुरु करवाने से पहले करने से पहले पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करने में व्यस्त थे जिसमें उन्होंने कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि अपराधियों पर शिकंजा कसने की बात करने को लेकर भाजपा आज उनका स्वागत करती नजर आ रही है। उन्होंने बताया कि “भाजपा जनता को कंफ्यूज करने के अलावा खुद ही कंफ्यूज होती जा रही है, तभी अपनी पार्टी में अपराधियों का स्वागत किया जा रहा है। अब चुनाव नजदीक है तो वह पिछड़ों, दलितों को लेकर झूठी घोषणाएं करने में व्यस्त हो गई है। उन्होंने बताया कि भाजपा अपना एक भी चुनावी वादा पूरा करने में सफल नहीं हुई है। यह भी बताया गया कि भाजपा चुनाव में मेनिफेस्टो नहीं मनी फेस्टो बनाया जाता है। भाजपा ने पूरे साढ़े चार साल बर्बाद कर दिए हैं। मुख्यमंत्री को लैपटॉप चलाना नहीं आता है, इसलिए उन्होंने द्वारा लैपटाॅप नहीं बांटा गया है।

अंज़र हाशमी, उत्तरप्रदेश।