• Thu. Mar 28th, 2024

लेह में सड़क दुर्घटना में सैनिक शहीद

जब भी कोई सैनिक शहीद होता है तो भारत माँ की आँखे नम हो जाती हैं। देश सेवा मे शहीद हुए दीपक कुमार सिंह बिहार के गोपालगंज जिले के बरौली निवासी प्रह्लाद सिंह के पुत्र सैनिक दीपक कुमार सिंह शहीद हो गये है। ऐसी घटना जब भी सामने आती हैं समस्त देशवासियों के आत्मा अत्यंत मर्माहत होती हैं। बिहार के गोपालगंज निवासी एनएसपी कमांडो दीपक कुमार सिंह की लेह मे सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। यह खबर मिलते ही परिवार में शोक छा गया। समस्त गोपालगंज इलाके मे मातम फैला हुआ है। बरौली नगर पार्षद के वार्ड-10 निवासी दीपक कुमाए सिंह के पिता को विश्वास नही हो रहा था की उनका बेटा अब उनके बीच नही रहा ।
बुधवार की सुबह 9 बजे लगभग दीपक कुमार सिंह गाड़ी चलाकर कमांडो केम्प जा रहे थे अचानक उनकी गाड़ी भीषण बर्फबारी के चलते हादसे का शिकार हो गयी। उनके साथ अन्य कमांडो भी हादसे में घायल हुए थे। हम आपको बता दे करीब एक महीने पहले देश की सेवा करने के जज्बे के साथ दीपक कुमार सिंह डयूटी पर गए थे। यह खबर लेफ्टनेट परविंन डगरा और मेजर के द्वारा पता चला। इस खबर से परिवार तथा मुहल्ले मे कोहराम मच गया। दुर्घटना के दौरान दीपक कुमार सिंह को माथे पर गहरी चोट आई थी। मेजर के मुताबिक 6 जनवरी यानी शुक्रवार तक शहीद दीपक कुमार सिंह का पार्थिव शरीर उनके घर पहुँच जायेगा।

रिपोर्ट: वंशिका सिंह