• Sat. Apr 20th, 2024

गुड़: मोटापा और ब्लड शुगर बनता है तो ज्यादा ना करे सेवन

आज तक खाना खाने के बाद गुड़ खाने के कई फायदे सुने होंगे। आयुर्वेद में, चिंता, माइग्रेन, डाइजेशन और थकान जैसी समस्याओं का इलाज गुड़ का सेवन करके किया जाता है। गुड़ खाने से व्यक्ति के मेटाबॉलिज्‍म में ही नहीं बल्कि उसके एनर्जी लेवल में भी सुधार होता है। बावजूद इसके क्या आप जानते हैं गुड़ में मौजूद सुक्रोज और कार्बोहाइड्रेट की वजह से इसका अधिक सेवन करने से व्यक्ति को फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचा सकता है।इसका अधिक सेवन करने से यह अपच, या नाक से खून आने जैसी समस्‍याओं का कारण बन सकता है। अगर आप अपने मोटापे से छुटकारा पाना चाहते हैं तो भूलकर भी गुड़ का सेवन अधिक मात्रा में न करें। 100 ग्राम में 385 कैलोरी युक्त गुड़ निश्चित रूप से डाइटिंग करने वालों के लिए अच्‍छा विकल्प नहीं है।इसलिए इसका अधिक सेवन करने से आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। 10 ग्राम गुड़ में 9.7 ग्राम शुगर होती है।ताजा बने गुड़ को खाने से दस्त, अपच और कब्ज की समस्या हो सकती है।

सतीश कुमार (ऑपेरशन हेड, साउथ इंडिया)