• Wed. Apr 24th, 2024

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर के दांव से फिर उलझा पंजाब कांग्रेस का झगड़ा

पंजाब सियासी युद्ध खत्म होने का नाम नही ले रहा हैं।तमाम कोशिशों के बावजूद कांग्रेस पंजाब में अंदरूनी कलह को खत्म नहीं कर पा रही है। वरिष्ठ नेता नवजोत सिंह सिद्धू की पार्टी नेतृत्व से मुलाकात के बाद उम्मीद जगी थी कि विवाद सुलझ जाएगा। पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नए कदम ने इसे और उलझा दिया।उनकी दलील है कि वह खुद सिख हैं, ऐसे में किसी दूसरे सिख को प्रदेश अध्यक्ष बनाना ठीक नहीं है। प्रदेश में 38 फीसदी हिंदू आबादी है, ऐसे में अध्यक्ष हिंदू समाज से होना चाहिए।। पर सिद्धू का दबाव प्रदेश अध्यक्ष पद पर है। ऐसे में पंजाब विवाद सुलझने में कुछ और वक्त लग सकता है। इस बीच, सिद्धू फिलहाल दिल्ली में डेरा जमाए हुए हैं। बता दें कि ऐसी खबर है कि सिद्धू को प्रदेश अध्यक्ष बनाने पर आलाकमान राजी हो गया है।

सतीश कुमार (ऑपेरशन हेड, साउथ इंडिया)