• Tue. Apr 23rd, 2024

घर वालों ने किया अंतिम संस्कार,15 दिन बाद घर लौटी महिला, सभी हुए दंग

क्या आपने किसी मरे हुए इंसान की वापस लौटने की खबर सुनी हैं। मामला आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में ऐसा ही कुछ देखा गया। यहां से हैरान कर देने वाली एक घटना सामने आई है। जिसमें 75 साल की बुजुर्ग महिला मुत्याला गिरिजम्मा को अस्पतालों वालों ने मृत घोषित कर दिया, परिवार वालों ने उनका अंति संस्कार भी कर दिया लेकिन इसके बावजूद भी गिरिजम्मा जिंदा अपने घर लौट आईं जिससे परिवार वाले भी हैरान रह गए। कोरोना की जांच पॉजिटिव आने के बाद गिरिजम्मा को 12 मई को विजयवाड़ा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अगले दिन उनके पति अस्पताल में उनसे मिले। 15 मई को अधिकारियों ने बताया कि बीमारी की वजह से गिरिजम्मा की मौत हो गई है। कोरोना की जांच पॉजिटिव आने के बाद गिरिजम्मा को 12 मई को विजयवाड़ा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अगले दिन उनके पति अस्पताल में उनसे मिले। 15 मई को अधिकारियों ने बताया कि बीमारी की वजह से गिरिजम्मा की मौत हो गई है। गिरिजाम्मा के भतीजे नागू के अनुसार अस्पताल के अधिकारियों ने परिवार को शवगृह में उनका शव तलाश करने को कहा। वो कहते हैं, मेरे चाचा को अपनी पत्नी के जैसा ही एक शव मिला। अस्पताल के अधिकारियों ने एक डेथ सर्टिफिकेट भी जारी कर दिया था। परिवार वाले उस शव को जग्गैयापेट ले गए और उसी दिन अंतिम संस्कार कर आए। जैसे ही गिरिजम्मा का इलाज पूरा हुआ वह ठीक होकर अपने घर आ गईं। चूंकि घरवालों ने तो उन्हें मरा हुआ समझ लिया था इसलिए कोई भी वापस अस्पताल नहीं गया लेकिन जैसे ही गिरिजम्मा वापस आईं उनके परिवार वाले और पड़ोसी दोनों हैरान रह गए। किसी की हिम्मत नही हुई आगे बढ़के सवाल पूछने की।

सतीश कुमार (ऑपेरशन हेड, साउथ इंडिया)