• Thu. Mar 28th, 2024

अब ट्रेन के सफर में मिलेंगे बिहारी लिट्टी चोखा, दही चुडा जैसे व्यंजन

रेलवे ने यात्रियों को उनका मन पसन्द भोजन परोसने का निर्णय लिया है। इंडियन रेलवे कैटरिंग ने बिहार में चलने वाले लंबी दूरी की ट्रेनो मे स्थानीय नागरिकों के लिए यहाँ का लोकप्रिय खाना और नास्ता परोसने का निर्णय लिया है। भारतीय रेल मे पहले के अपेक्षा बहुत सारी सुविधाएं प्राप्त हो रही हैं। भारतीय रेल अपने यात्रियों का पुरा ख्याल रखता है इसी के तहत ट्रेनो मे मिलने वाले खाना और नास्ता में भी परिवर्तन किया गया है अब जिस स्टेशन से ट्रेन रवाना होगी वहा का स्थानीय खाना भी ट्रेन मेनू में सामिल रहेगा। इसमें लिट्टी- चोखा, दही -चुडा, मखना, मनेर का लड्डू इत्यादि रहेगा । एक लाभ ये होगा कि देशी व्यंजन को बढ़ावा मिलेगा। अधिक से अधिक लोग इसका स्वाद जानेंगे। मखाने की खीर भी सुगर फ्री तक भी विकल्प रहेगा। पूर्वी मध्य रेल के मुताबिक ट्रेन में यात्रियों को नास्ता मे ये चीजे दी जायेगी फिर लंच के समय मोटा अनाज ज्वार मक्का बाजरा से निर्मित पकवान मिलेंगे। इसकी तैयारी जल्द ही शुरू होने वाली है।

अब यात्रियों को अपने भोजन और सेहत के लिए ज्यादा चिंतित रहने की आवश्यकता नहीं है। सफर में आप अपने पसन्द के व्यांजन का आनंद ले सकते है। IRCTC के अधिकारियों के कहना है कि ट्रेन में यात्रियों रेल मे प्रयोग की जाने वाली सामग्रियों के गुडवाता पर पुरा ध्यान दिया जा रहा। जिससे लोगो को सफर में कोई परेसानी ना उठानी पड़े तथा बिहारी भोजन के मेनू में सामिल होने से इन व्यंजनों को प्रधानता मिलेगी।

रिपोर्ट: वंशिका सिंह