• Tue. Apr 16th, 2024

उत्तरप्रदेश: शातिर लुटेरों ने की पुलिस से ठगी, 100 से अधिक थानेदारों को बनाया शिकार

उतर प्रदेश के अलीगढ़ मे एक ऐसी अनोखी घटना सामने आई है, जिसमे तीन लोग मिलकर पुलिस अधिकारियों को अपने झांसे मे लेते थे उसके बाद पैसे की मांग करते थे और उन्हें पूरी तरह से लुट लिया करते थे। शातिर पुलिस अधिकारियों को उनके अधिकारी बनकर ठग लिया करते थे। थाना देहली गेट पुलिस को जानकारी मिली थी कि ठगी करने के लिए तीन लोग इस शहर मे उपस्थित है। जिनका निशाना सीधे पुलिस वाले लोग पर ही है। जानकारी के मुताबिक अब तक लगभग 100 से अधिक अधिकारियों को लुटा है। तत्काल पुलिस ने आरोपियों की एक प्रोपर प्लान के तहत गिरफ्तारी कर ली है। उनके खिलाफ केस दर्ज करके उन्हे गिरफ़्तार किया है। हम आपको बता दे इन आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही हैं। इनके पास से कई डॉक्यूमेंट के साथ 3 फोन, 5 सिम, 5 फर्जी आधार कार्ड और लगभग दस हजार रुपये बरामद हुए हैं। इन पर आरोप है कि ये पुलिस थानेदार को अधिकारियों के रूप मे ठगते थे। इन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है ये थानेदार और अधिकारियों के ठगने वाले समूह में आशु, मोनू, और निखिल शर्मा है। जिनपर सबसे बड़ा आरोप है कि थानेदार को काल करके अपने झांसे मे लेते थे फिर पैसों की डिमांड करते थे। इस मामले मे शहर के तत्काल एसपी कुलदीप सिंह का कहना है कि इन शातिर लुटोरो को गिरफ्त में ले लिया गया है तथा जल्द से जल्द कार्यवाही होगी। उचित दंड दिया जायेगा।

रिपोर्ट:वंशिका सिंह