• Thu. Apr 25th, 2024

केंद्र सरकार ने निकाला सैटेलाइट द्वारा असम मिजोरम के सीमा विवाद का तोड़

असम और मिजोरम के सीमाविवाद ने हाल ही में काफी सुर्खियां बटोरीं। इस विवाद में जहां करीब सात लोगों की जान गई, वहीं काफी बड़े पैमाने पर किरकिरी भी हुई। अब केंद्र सरकार इस सीमा विवाद का एक ऐसा ठोस हल निकालने जा रही है, जिससे यह समस्या हमेशा-हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी। इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए केंद्र सरकार ने सैटेलाइट इमेज का सहारा लेकर सीमा निर्धारण की योजना बनाई है। वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है।इंडिया टुडे की वेबसाइट पर चल रही खबर के मुताबिक अमित शाह ने ही इस कार्य को एनईएसएसी से कराने का आइडिया दिया था। इसके बाद ही दोनों राज्यों की सीमा और जंगली इलाके की इस वैज्ञानिक तरीके से सीमा नापने का प्लान बना है। सरकारी तंत्र के मुताबिक एनईएसएसी से सीमा निर्धारण कराने के पीछे यही मकसद है।इतना ही नहीं तनातनी इतनी बढ़ गई कि मिजोरम ने इस वारदात को लेकर दायर की गई अपनी एफआईआर में असम के मुख्यमंत्री और अन्य शीर्ष अधिकारियों तक का नाम दे दिया। मिजोरम के पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय जॉन एन ने बताया कि इन लोगों के खिलाफ हत्या का प्रयास और आपराधिक साजिश समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।