• Fri. Apr 19th, 2024

शरनेश्वर महादेव नवयुवक मंडल ने गौशाला में किया सेवा कार्य, नवयुवकों की मुहिम हर समय सेवा को समर्पित

जोधपुर। खागल मोहल्ला के शरनेश्वर महादेव नवयुवक मंडल ने आज सुबह पन्थेश्वर महादेव स्तिथ राधा रानी गौशाला मैं गाय व ऊँट व अन्य गौशाला मैं जो भी जीव थे उन्हें 250 किलो तरबूज़ व लगभग 100 किलो चारा खिलाया । व बीमार गायो को आहार उपलब्ध करवाया । राधा रानी गौशाला के संचालको ने इस मौके पर शरनेश्वर महादेव नवयुवक मंडल का आभार प्रकट किया।
इस मौके पर शरनेश्वर महादेव नवयुवक मंडल के वरिष्ठ संचालक चेतन सोनी ,राहुल पुरोहित, कृष्ण कांत हर्ष, मोहित जोशी, वैभव दवे, राहुल दवे ,मयंक दवे, गौरव दवे, तुषार दवे, अमर त्रिवेदी, रवि सोनी, यश रामदेव, मोहित रामदेव, हर्षित जोशी, विनोद मूलचंदानी, वैभव अरोड़ा, सनी, करन, रिषि ने कार्य में सहयोग प्रदान किया।

शरणेश्वर महादेव नवयुवक मंडल टीम


शरनेश्वर महादेव नवयुवक मंडल ने समय समय पर समाज हित मे अनेक कार्य किये है और समिति के आगे भी अनेक कार्य करने की मंशा है सभी समिति सदस्य गण अपने सहयोग राशि से यह कार्य करते है। इसमें मुख्य भूमिका व अहम योगदान चेतन सोनी का रहा ।समिति अपना विस्तार कर रही है जिससे अधिक लोग इस मुहिम मैं जुड़े और एक मिसाल पेश की जा सके।

शुभम जोशी ,जोधपुर।