• Fri. Apr 19th, 2024

अपने 34वें जन्म दिन के अवसर पर सोनाक्षी सिन्हा ने शेयर की एक दिलचस्प बात

Jun 2, 2021 Reporters24x7

शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा आज अपना 34 वा जन्म दिन बना रही हैं। आज सोनाक्षी के जन्मदिन पर हम आपको उनसे जुड़ी कुछ खास और रोचक बातों के बारें में बताएंगे, जिसकी चर्चा आज भी होती है। वैसे तो सभी जानते हैं कि सोनाक्षी सिन्हा अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बेहद बोल्ड हैं। वह अक्सर अपनी बात को बेबाकी से रखने के लिए जानीं जाती हैं। इस अवसर पर उन्होने अपनी एक पर्सनल एक्सपीरियंस शेर की। सोनाक्षी सिन्हा को ऑन लाइन शॉपिंग बहुत ही पसंद है। लेकिन एक बार उन्हें ऑनलाइन शॉपिंग करना काफी भारी पड़ गया था। इस बात का खुलासा खुद सोनाक्षी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से की थीं। ये बात साल 2018 की है जब सोनाक्षी ने अमेजन से हेडफोन मंगवाया लेकिन बदले में उन्हें लोहे का टुकड़ा मिला। इस हेडफोन की कीमत 18 हजार रुपए थी। इस बात से नाराज सोनाक्षी अमेज़न की क्लास लगाईं और बताया कि वो इस पूरे मामले में ठगी हुईं महसूस कर रही हैं।

सतीश कुमार (ऑपरेशन हेड, साउथ इंडिया)