• Wed. Apr 24th, 2024

हिंडनबर्ग ने अडानी इंडस्ट्रीज पर लगाया भारतीय जनता को लूटने का आरोप

हिंडनबर्ग ने अदानी इंडस्ट्रीज़ के उपर एक बड़ा आरोप लगाया है। हिंडन ग्रुप रिपोर्ट की माने तो अदानी भारतीय जनता को लूट रहे है। कार्पोरेट जगत में इतिहास का सबसे बड़ा धोखा दे रहे है। कुछ रिपोर्ट के अनुसार अदानी पूरे कर्जे मे डुबे हुए है। अडानी विश्व के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति है। हिंडन वर्ग की रिपोर्ट पूरी सत्य है या मिथ्या ये सोचने वाली बात है अदानी की 2 हजार करोड़ की FPO आने से कुछ ही दिन पहले ये बात सामने आई है। वैसे तो अदानी शेयर बाजार के शहंशाह माने जाते है। हालाँकि फिल्हाल शेयर बाजार में गिरावट आई है। विश्व में प्रख्यात नेता के रूप ने मोदी सरकार सामने आ रहे हैं और उनके बाद अदानी का नाम आता है हिंडन वर्ग की माने तो अदानी कंपनी मे कुछ घाटा हुआ जिसका खामियाजा जनता भुगत रही हैं। पिछले दो सालों में हुई एल आईसी पॉलिसी में 18,800 करोड का नुक्सान हुआ है। अदानी ग्रूप के फ्लैगसि , अदानी इंटर प्राइजेज मे भी एल आईसी का नुक्सान हुआ, शुक्रवार को शेयर बाजार में भी20 फीसदी की गिरावट हुई हैं। अदानी की सीमेंट कंपनियों मे अलाईसी की 12.74 भाग की हिस्सेदारी है। अदानी ग्रूप को पिछले हफ्ते कुल मिलाकर 25 फीसदी की हानि हुई हैं।
कई बैंको से लूट और फ्रॉड का भी मामला भी बहुत पुराना है पर हिंदूस्तान की जनता पाकिस्तान की महंगाई देखने में व्यस्त हैं।

रिपोर्ट: वंशिका सिंह