• Fri. Apr 19th, 2024

पुडुचेरी चुनाव: 30 मार्च को प्रधानमंत्री करेंगे जनसभा

Mar 21, 2021

पुडुचेरी असेंबली चुनावों के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी मेनिफेस्टो जारी होने के बाद 30 मार्च से एनडीए उम्मीदवारो के लिए जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे। अन्य केंद्रीय मंत्री भी जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे जिसकी तैयारियां शुरू हो गयी है। इससे पहले वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण मेनिफेस्टो जारी करने पुडुचेरी आएंगी। उनके साथ केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी हो सकती हैं।