• Fri. Apr 19th, 2024

जापान में 10 वर्षों बाद तीव्र सुनामी

Mar 20, 2021

जापान में लगभग 10 साल बाद फिर से सुनामी ने हलचल मचा दी है। समुद्री सीमा से सटे मियागी प्रांत में शनिवार को 7.2 तीव्रता (मैग्नीट्यूड) के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इसके बाद एक मीटर ऊंची लहरें समुद्री तट से टकराईं हैं। मियागी में जापान का एक परमाणु पावर प्लांट भी है। सूनामी से उसे नुकसान पहुंचने की संभावना भी जताई जा रही है। भूकंप का केंद्र उत्तर पूर्वी तट के पास 60 किलोमीटर गहराई में बताया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से ऊंची जगहों पर जाने का आग्रह किया है।

सुनामी क्या है?
समुद्र के भीतर जब तेज हलचल होती है तो इससे बहुत ऊंची लहरें उठने लगती हैं। ये लहरें जबर्दस्त आवेग के साथ आगे बढ़ती हैं। इन्हीं ऊंची लहरों को सूनामी कहते हैं। दरअसल सूनामी जापानी शब्द है जो सू और नामी से मिल कर बना है सू का अर्थ है समुद्र तट और नामी का अर्थ है लहरें।